सुसनेर: मोडी रोड: 33 केवी हाईटेंशन लाइन से मकान में उतरा करंट, वायरिंग जलकर हुई खाक, महिला ने बिजली कम्पनी में दिया आवेदन
बिजली कम्पनी के कार्यालय में आज शनिवार की शाम को हाईटेंशन लाइन से एक मकान में करंट फैलने का मामला सामने आया है। विभाग की लापरवाही के कारण मोडी रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोड़ी रोड निवासी ममता बाई पति बालूसिंह सोंधिया के मकान के समीप से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार झूलने के कारण की उसके घर की पूरी विद्युत वायरिंग जलकर खाक हो गई