बहराइच: बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 256019.00 क्यूसेक पानी, लाल निशान पार करने को बेताब सरयू, जिले में हो रही झमाझम बारिश
बहराइच पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 256019.00 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। सोमवार सुबह शारदा बैराज से 131337 क्यूसेक, गिरजा बैराज से 123073 क्यूसेक व सरयू बैराज से 1609 क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने पर एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106 है।