फिरोज़ाबाद: श्री हनुमान गढ़ मंदिर पर पंडित जगजीवन राम मिश्र इंदु ने कहा - 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर होंगे भव्य कार्यक्रम
हनुमज्जयन्ती महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित छह अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला की वार्ता के दौरान गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन श्री हनुमानगढ मंदिर पर महंत पं. जगजीवनराम मिश्र ने दी। बताया कि 12 अप्रैल को श्री हनुमन्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बड़े हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मंदिर प्रांगण पर मनाया जायेग।