मोकामा: शिवनार में रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत
Mokameh, Patna | Jun 2, 2026 मोकामा के शिवनार में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। सूत्रों से मंगलवार को लगभग 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों का अनुमान है कि ट्रेन से कटकर या गिरकर उस व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।