मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में झोपड़ी में भीषण आग लगने से 2 भैंसों की मौत, 15 कुंतल भूसा जलकर हुआ खाक
बताते चले कि गांव निवासी सुभाष कुमार पांडे पुत्र राम प्रसाद पांडे की झोपड़ी में आग लग गई जिसमें झोपड़ी में बंधी दो भैंस निकल नहीं सकी और जलकर उनकी मौत हो गई वही झोपड़ी में रखा करीब 15 कुंतल भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल था प्रशासन से मुआवजे की मांग की।