कानपुर: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को देखते हुए जिलाधिकारी ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के बाद कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।उन्होंने रविवार सुबह 11:00 बजे जानकारी दी की रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारी और पुलिसकर्मी मुस्तैदी से डटे हुए हैं।किसी भी तरह की कोई समस्या कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नहीं आ रही है।