ऊंचाहार: बिकई गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लगी आग, समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बिकई गाँव में गुरुवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में स्कूल के पीछे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई, आग लगने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि सुभाष मौर्य की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता था।