कांके: अपर बाजार में रांची नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2026 अपर बाजार से सोमवार सुबह करीब 10 बजे रांची नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान बुलडोजर से अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बता दें कि अपर बाजार के पास अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।