मोतिहारी जिला अंतर्गत तुरकौलिया डायल 112 टीम ने मारपीट में घायल एक पुरुष एवं एक महिला को तुरंत पहुंचकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 टीम को सूचना मिली जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 मिनट के अंदर घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों को जख्मी हालत में उठाकर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा सोमवार की रात्रि 9:48 पर दी गई.