गैरतगंज: ग़ैरतगंज तहसील में ईद-उल-अज़हा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ें अदा की गईं
रायसेन ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील सहित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकब