गुरुवार को करीब 12 बजे ग्राम डोगंरवाड़ा में नर्मदा जीवन दायिनी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त प्रयास से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नर्मदा अपना अस्पताल की डॉ. अनन्या रघुवंशी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. प्रखर साहू (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क परामर्श प्रदान किया।