हरदा: हरदा में मूंग खरीदी की मांग तेज: भारतीय किसान संघ मुख्यमंत्री को भेंट करेगा 1 क्विंटल 20 किलो मूंग।
Harda, Harda | Jul 12, 2026 हरदा जिले में मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। धरने के दसवें दिन किसान संघ प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 1 क्विंटल 20 किलो मूंग मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट करेगा। इसके बाद आंदोलन को और तेज करते हुए 11वें दिन हंडिया में नर्मदा नदी पर जल सत्याग्रह किया जाएगा।