सीतापुर: नैपलापुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल को मारी टक्कर, एक युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नैपलापुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में साइकिल सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई 108 एंबुलेंस से सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर शनिवार को भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। साइकिल से घर जाते समय हुआ सड़क हादसा मामले में पुलिस को दी गई सूचना