सिराथू तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव के एम आर यू एन बालिका स्कूल में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली है।शनिवार को विद्यालय बंद होने के वजह से चोरी की घटना देर से पता चली तो विद्यालय के लोग मौके पर पहुंचे और बताया कि सोलर पैनल इन्वर्टर चार्ज कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी हो गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।