डीडवाना क्षेत्र में संविधान दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला एवं शासन न्यायाधीश के निर्देशों पर संविधान की प्रतिष्ठा एवं समर्पण की न्यायिक कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार छात्र नेतृत्व द्वारा अंबेडकर सर्किल पर अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पंचायत समिति में भी संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।