मथुरा: CRPF जवान की बेटी को भागा ले जाने का पुलिसकर्मी पर आरोप, बेबस पिता ने कहा- नहीं पता मेरी बेटी जिंदा है या नहीं
देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाला एक जवान आज खुद अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। यह कहानी है एक सीआरपीएफ जवान की, जिसकी बेटी को एक पुलिसकर्मी भगा ले गया और हैरानी की बात यह है कि मुकदमा दर्ज होने के कई दिनों बाद भी पुलिस अब तक बेटी को बरामद नहीं कर सकी है।