राजपुर के वार्ड 13 में गंदे पानी की समस्या, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।