पुनासा: स्नान और दर्शन के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे 80 हजार से अधिक श्रद्धालु, नए बस स्टैंड पर लगी वाहनों की कतार
Punasa, Khandwa | May 31, 2026 पुरुषोत्तम मास (अधिकमास या मलमास) में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पवित्र मास में शिव पुत्री मां नर्मदा के पावन जल में स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर व ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। ओंकारेश्वर में 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु स्नान व दर्शन के लिए पहुंचे ।