बनमनखी: पर्यावरण संरक्षण के लिए अभाविप ने साइकिल रैली निकाली, गढ़ परिसर में किया पौधरोपण
बनमनखी। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन की गंभीर चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बनमनखी इकाई द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में "पर्यावरण बचाओ, वृक्षारोपण बढ़ाओ" संकल्प के साथ वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर मंत्री प्रहलाद कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य साइकिल जागरूकता रैली से हुई, जो शिक