फरीदाबाद: सेक्टर 12 में हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया
बैठक में आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने जीएसटी एमनेस्टी योजना के महत्व पर बल दिया, जिसे केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया गया है और हरियाणा सरकार की अधिसूचना के तहत लागू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र करदाताओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचे और वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।