कैराना: खंद्रावली गांव में गेहूं और गन्ने की फसल में लगी आग, किसानों ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई
Kairana, Shamli | Apr 28, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में इश्तियाक ने खेत में गेहूं की फसल बोई हुई थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किसान ने बताया कि उसके खेत में गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। अचानक फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं, पास में ही ऐरटी निवासी एक अन्य किसान के खेत में गन्ने की फसल ने भी आग पकड़ ली और जल गई।