दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने एरई गांव के एक घर से एक कुख्यात अपराधी को देसी कट्टा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
शाहजहांपुर पुलिस ने एरई गांव में छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को एक देसी कट्टा व 17 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एरई गांव का रहने वाला पिंटू कुमार उर्फ पिंटू बाबा है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने फतुहा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इन बातों बताया है। पिंटू बाबा पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज है।