उमरेठ: नीमकुही में कार से बाईक की भिडंत
शादी से लौट रहे दो भाई घायल
उमरेठ थाना क्षेत्र के नीमकुही में कार और बाईक की भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में बाईक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। बाईक सवार नीमकुही से शादी समारेाह में शामिल होकर अपने गांव डोंगरखापा माल लौट रहे थे। घटना रविवार को रात ग्यारह बजे के आसपास की है।कार चालक गांव का ही व्यक्ति था।सोमवार को चार बजे पुलिस ने घायलों का उपचार कराया।