झांसी: बीकेडी चौराहा पर यातायात पुलिस और ट्रैफिक वार्डेनों ने सुरक्षित और सुखद यातायात के लिए चलाया विशेष जागरूकता अभियान
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2025 शहर के बीकेडी चौराहा पर यातायात पुलिस और ट्रैफिक वार्डेनों ने सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शनिवार को चलाया। यातायात प्रभारी उमा कांत ओझा व वार्डेनों ने नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना की। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।।