झांसी: 17 नवंबर को बबीना विधानसभा के चिरगांव मंडल में यूनिटी मार्च, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2025 सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत 17 नवंबर को बबीना विधानसभा के चिरगांव मंडल में यूनिटी मार्च एकता यात्रा का भव्य आयोजन होगा। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह यात्रा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय मे जनसभा के बाद शुरू होगी।