कटंगी: महिला-बाल विकास विभाग की तत्परता से रुका बाल विवाह, 17 साल की किशोरी की शादी टली
महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्रियता से विकासखंड कटंगी मुख्यालय के समीपस्थ एक ग्राम में होने वाला बाल विवाह रुकवा दिया गया। सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और समझाइश दी, जिसके बाद परिवार ने विवाह स्थगित करने पर सहमति जताई। ग्राम में बाल विवाह होने की सूचना मिलते ही परियोज