बकानी: बकानी खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने रोडवेज की बसों को अन्यत्र डिपो में भेजने के संबंध में CM भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र
बकानी खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने रोडवेज की बसों को नेट डिपो में भेजने को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आज शनिवार को शाम 4:00 बजे पत्र लिखा। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि झालावाड़ डिपो की लगभग 18 बसे अन्य डिपो में भेजी जा रही है इस आदेश को तुरंत ही निरस्त किया जाए। बसों को अन्यत्र भेजने से 40 बस सारथी बेरोजगार हो जाएंगे। आदेश को निरस्त किया जाए ।