बकानी: बकानी कस्बे की पंचायत समिति परिसर में कल होगा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
बकानी कस्बे की पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी नरवर सिंह लोधा ने आज मंगलवार को शाम 5 बजे बताया कि कल कस्बे की पंचायत समिति में फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 स्वच्छता स्वास्थ्य थीम पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कस्बे के जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी , कर्मचारी आदि भाग लेंगे। दौड़ पंचायत समिति से देवर गाँव पुनः पंचायत समिति में शपथ ग्रहण के साथ दौड़ का समापन होगा।