ग्वालियर गिर्द: डिस्क कारोबारी के अपहरण और गोलीबारी के मामले में ईनामी दो बदमाश गिरफ्तार
डिस्क कारोबारी विक्की यादव अपहरण और गोलीकांड मामले में 2 और फरार आरोपियों प्रियांशू दुबे और आकाश पांडे को पुरानी छावनी इलाके से रविवार रात 11 बजे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस जांच के अनुसार विवाद की मुख्य वजह डिस्क कारोबार में हिस्सेदारी थी। आरोपियों ने विक्की यादव पर पार्टनर बनाने का दबाव बनाया था।