जमालपुर: जमालपुर रेल कारखाना से रेलवे की लकड़ी बाहर ले जाने का मामला: प्राथमिकी दर्ज, चालक गिरफ्तार; अधिकारियों की भूमिका पर उठे
जमालपुर रेल इंजन कारखाना से रेलवे की कीमती लकड़ी कथित रूप से बाहर ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए वाहन एवं बरामद लकड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, वाहन में मौजूद अन्य लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से मामले की निष्