कटिहार: गोआगांव में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दो महिलाएं ज़ख़्मी
कचना के गोआगांव में दो पक्षों के बीच भूमिविवाद मे हुए मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो महिला जख्मी हो गयी। यह मामला शाम पांच बजे का हैं। घायलों को इलाज के लिए बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल , घायलों का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा ।