रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में प्रशासन द्वारा दुकानों पर लगाए गए लाल निशानों के मुद्दे पर व्यापारी विधायक आकाश सक्सेना से मिले
Rampur, Rampur | Jun 1, 2025 रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर रामपुर को सुंदर बनाने व सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत रामपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। इसी के अंतर्गत शनिवार को जिला सहकारी बैंक से लेकर विकास भवन के निकट तक चार से पांच मीटर तक दुकानों व शोरूम को तोड़ने के लिए लाल निशान लगाए गए थे।