लोहरदगा: शहरी क्षेत्र का गंदा पानी बना खेती में बाधा, किसान ने मछली पालन से आत्मनिर्भर बनने की शुरू की पहल जर्जर कुएं भरने पर
लोहरदगा शहर के रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहने वाले एक किसान ने विपरीत परिस्थितियों के बीच आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। किसान का कहना है कि शहरी क्षेत्र का गंदा और नाली का पानी लगातार उसके खेत में प्रवेश कर रहा था, जिसके कारण वह वर्षों से खेती नहीं कर पा रहा था। खेत की उपज प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। खेती से हो रहे नुकसान की भरपाई के