पटेरा: ग्राम कुंडलपुर में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
Patera, Damoh | Feb 9, 2026 जिले में कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज सोमवार दोपहर 3 बजे करीब ग्राम कुंडलपुर में बिना नम्बर के महिंद्रा कंपनी का टेक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया,कार्रवाई करते हुए टैक्टर ट्राली को जब्त कर थाना पटेरा भेजा।