रामगढ़ चौक: शिवनगर: ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गन्नाजूस जुगाड़ वाहन से टकराया, 5 घायल, 2 गंभीर, PMCH भेजा
रामगढ़चौक शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित शिवनगर के समीप मंगलवार 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।यहाँ मुख्य सड़क किनारे खड़ी एक गन्ना जूस जुगाड़ गाड़ी में अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में दो महिला सहित कुल पांच लोग घायल हो गए,जिनमें से दो पुरुषों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।सभी घायल कामता नगर परसामां गांव के बताए जा रहे हैं।