मोहनलालगंज: घायल बच्चे की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में 31 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय अर्पित चौरसिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद जब परिजन शव लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे, तो पुलिस ने शव उतारने से मना कर दिया और गांव भेज दिया।