आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने कार्यों लापरवाही के चलते बड़ी कार्रवाई की है । उन्होंने माहुल चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह और आरक्षित अंचल सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है । वही पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति मची हुई है । कार्यों में लापरवाही के बाद इस मामले की जांच कराई गई तो दोनों दोषी पाए गए।