चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मुलाकात की, क्षेत्र के विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Chachaura, Guna | Nov 11, 2025 चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना ने 11 नवंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन जनसंपर्क आदि को लेकर मार्गदर्शन दिया। वहीं बीते रोज 10 नवंबर को चाचौड़ा विधायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। चाचौड़ा क्षेत्र में विकास, योजनाओ, निर्माण कार्यों को लेकर मांग पत्र सौंपा। अन्य कई क्षेत्रीय बिंदुओं पर चर्चा की।