रायपुर पुलिस ने कस्बे से दोपहर एक (1:00) बजे 1 सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा उपकरण व नकद राशि बरामद की है। पुलिस ने बताया कस्बा निवासी जितेंद्र पिता मिलाप चंद नट कस्बे में चिकित्सालय की मोर्चरी के पास सट्टे की खाईवाली कर रहा था। जिसे पुलिस ने धारा 13 आरपीजीओ में गिरफ्तार कर सट्टा उपकरण जब्त किए हैं।