कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत घाटमपुर के पतारा इलाके में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अकबरपुर लोकसभा की जनता को वोट करने की अपील की है। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया है।