घाटमपुर: घाटमपुर में सांड ने एक पुलिसकर्मी को पटका, गंभीर हालत में हैलट रेफर
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत घाटमपुर इलाके में सांड ने एक पुलिसकर्मी को जमीन पर अपनी सींघों के सहारे पटक दिया। जिसके वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले को लेकर उसे पहले सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर हालत होने के चलते हैलट रेफर किया है। अक्सर सांड के हमले के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिनमे से ये एक है।