मऊरानीपुर: हाईवे पर रफ्तार का कहर: सवारियों से भरे ई-रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, पलटा ई-रिक्शा, कार चालक फरार
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर ग्राम बुखारा के पास एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा हाईवे किनारे पलट गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य कर यात्रियों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही