बीकानेर: बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल को चौथी बार मिला टिकट, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निवास के आगे पटाखे छोड़कर मनाई ख़ुशी
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी करते हुए 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें राजस्थान के 15 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने चौथी बार मौका दिया है। टिकट का ऐलान होते ही सांसद सेवा केंद्र के आगे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर व मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया।