बीकानेर: शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के मरुधरा नगर स्थित एक मकान में हुई चोरी, मामला दर्ज
जेएनवीसी क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आयी है। इस सम्बंध में मरूधरा नगर के रहने वाले रजत दाधीच ने पूनमचंद भार्गव,वंदना भार्गव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मरूधरा नगर की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने आपराधिक षडयंत्र रचका उसके मकान की दीवार को तोड़ा। जिसके बाद आरोपियों ने अलमारियों में पड़े कीमती सामान के साथ-साथ नकदी भी पार कर ले गए।