खगौल: दानापुर कैंट में जीवक हेल्थ सेंटर का विधायक राम कृपाल यादव ने किया उद्घाटन,क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर दानापुर कैंट में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने “जीवक हेल्थ सेंटर” का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हेल्थ सेंटर क्षेत्र के लोगों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्र के शुरू होने से आसपास के लोगों को इलाज