बालोद: आरक्षक से डीएसपी बने ओम प्रकाश सेन: वीरता पुरस्कार विजेता अधिकारी के स्वागत में घड़ी चौक गूंजा
Balod, Balod | Apr 4, 2026 सेन समाज के लिए गौरव का क्षण उस समय सामने आया, जब तरौद निवासी ओम प्रकाश सेन को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज में उत्साह का माहौल है।