सहजनवा: हरपुर-बुदहट में दुकान पर काम करते समय मैकेनिक को लगी गोली, युवक गंभीर घायल, राइफल से दुर्घटनावश चली गोली
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा चौराहे पर रविवार शाम एक मैकेनिक को गोली लग गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैकेनिक की पहचान बजरंगी मद्देशिया उर्फ बी. के. (55) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बजरंगी मद्देशिया अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी एक कार उनकी दुकान के पास आकर रुकी। कार से कुछ युवक उतरे