धरियावद: हज़रत बड़ वाले पीर बादशाह के 48वें उर्स के दूसरे दिन धरियावद के मुस्लिम समाज ने पेश की चादर शरीफ
परचम कुशाई के साथ हज़रत बड़ वाले पीर बादशाह का 48वां तीन दिवसीय उर्स सोमवार से शुरू हुआ। तीन दिवसीय उर्स के दौरान सोमवार को सुबह परचम कुशाई व कुरानख्वानी का आयोजन हुआ। इस दौरान मौलाना असलम रिज़वी,मौलाना मोहम्मद अजीम,मौलाना जफरुल्लाह खान पठान, हाफिज़ फ़ारुख हुसैन, ख़ादिम मोहम्मद हनीफ़ सहित समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार बाद नमाज़ ईशा।