राजातालाब: रखौना में सवारी बस और डांफर की भिड़ंत, कई यात्री हुए घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना हाईवे पर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे एक सवारी बस छुट्टा पशु से टकराने के बाद डंफर से जा भिड़ी, जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रयागराज के सिविल लाइन डिपो की बस सवारियों को लेकर वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक छुट्टा पशु बस के सामने आ गया। चालक ने ब्रेक लगाकर बचाने का प्रयास किया।