बांधवगढ़: हरी खाद अपनाएं, बढ़ाएं मिट्टी की उर्वरता और फसल उत्पादन: उप संचालक कृषि
उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने किसानों से हरी खाद के उपयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि हरी खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, ह्यूमस और नाइट्रोजन की मात्रा में वृद्धि करने के साथ जलधारण क्षमता और मिट्टी की संरचना में सुधार करती हैइससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है, लागत घटती है और बेहतर उत्पादन के साथ गुणवत्तापूर्ण मिट्टी का निर्माण होता हैं